aajtaktimes

राजस्व वादो के निस्तारण में तेजी लायें: आलोक कुमार

डाक बगले में समीक्षा बैठक करते राजस्व परिषद के आयुक्त।
आज तक टाइम्स 
जौनपुर । प्रदेश के आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद आलोक कुमार ने स्थानीय लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में शनिवार को जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी के साथ राजस्व वादों की समीक्षा किया। प्रदेश में वरासत करने के मामले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिलाधिकारी सहित पूरी टीम को बधाई दिया तथा इसी प्रकार राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश दिया। आयुक्त ने जिले में जेडएलआर 8314 तथा एलआर में 10889 वादों के निस्तारण की समीक्षा किया। जिसमें अपर जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व तथा उपजिलाधिकारी शाहगंज के न्यायालय में अधिक वाद लम्बित होने पर गहरी आपत्ति दर्ज कराने के साथ ही शीघ्र ही गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। आयुक्त ने बताया कि राजस्व परिषद द्वारा सात बिन्दुओं पर समीक्षा की जायेगी तथा उसी के अनुसार वार्षिक प्रविष्ट लिखी जायेंगी। पूराने वादो ंके निस्तारण करने पर 5 नम्बर मिलेगे। कोर्ट वादों की स्थिति, राजस्व अभिलेखों के रखरखाव, लेखपाल भर्ती, तहसील दिवस के प्रार्थना पत्रों की समीक्षा, वर्ष 2015 को तहसील उन्नयन वर्ष के रूप में तहसील के सुद्धणीकरण तथा जनसुविधाओ पर विशेष ध्यान दिया जायेंगा। फिल्ड का निरीक्षण स्वयंकर वादों के निस्तारण में शीघ्रता लाना है, आम आदमी बीमा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन कराना है। जिलाधिकारी ने आयुक्त महोदय को आश्वासन दिया कि तीन माह में राजस्व वादों के निस्तारण मंे जिला प्रदेश में स्थान प्राप्त कर लेगा। बैठक के बाद आयुक्त वाराणसी के लिए प्रस्थान किये। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने आयुक्त के दिये गये निर्देशों के अनुपालन में अपर जिला अधिकारी रामभंजन सोनकर सहित अन्य सम्बंधित उपजिलाधिकारियों के साथ राजस्व वादों के निस्तारण की कार्ययोजना बनाने तथा लेखपालों द्वारा चेक वितरण के साथ ही अन्य वादों की जॉच आख्या मॅगाने का निर्देश उपजिलाधिकारी को दिया। सभी अधिवक्ता संघ के सहयोग से वादों के निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश सभी उपजिलाधिकारी को दिया। जिले में लम्बित 229 बी के 1800 मुकदमों के लिए विशेष अभियान चलाकर निस्तारित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर शिव सिंह, मड़ियाहू रामकेश यादव, मछलीशहर विजय बहादुर सिंह, बदलापुर ममता मालवीय, शाहगंज नागेन्द्र नाथ दुवे, केराकत सुशील कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्ट्रर पुष्पराज सिंह, राकेश कुमार पटेल उपस्थित रहे।

Related

news 3544255008772223865

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item