प्रोफेसर का फरमान, मेरी क्लास में निर्वस्त्र आओ!
https://husainijnp.blogspot.com/2015/05/blog-post_26.html
आज तक टाइम्स
वॉशिंगटन। अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने अजीबोगरीब फरमान जारी करते हुए छात्रों को कपड़े उतारकर परीक्षा में निर्वस्त्र आने को कहा है। विजुअल आर्ट के इस प्रोफेसर ने छात्रों से कहा है कि परीक्षा में बिना कपड़ों के आएं और वह खुद भी ऐसा ही करेगा।
इसे लेकर अब छात्रों के अभिभावकों और यूनिवर्सिटी में घमासान छिड़ा हुआ है। प्रोफेसर रिकार्डो डॉमिंगेस पिछले 11 साल से परफॉर्मिंग द सेल्फ कोर्स यानी खुद का इजहार कैसे किया जाए, की परीक्षा इसी तरह से लेते आए हैं। इस बार प्रोफेसर फरमान पर विवाद छिड़ गया है। एक छात्रा की मां ने प्रोफेसर पर कामुक होने का आरोप लगाते हुए इसे पूरी तरह गलत ठहराया है। अपनी और बेटी की पहचान उजागर नहीं करने का आग्रह करते हुए ये महिला स्थानीय टीवी चैनल से बातचीत में प्रोफेसर पर जमकर बरसीं। उसने कहा कि यह सुनकर मेरे पेट में दर्द हो उठा कि प्रोफेसर छात्रों से कह रहा है कि अगर मेरी क्लास में आना तो तुम्हें निर्वस्त्र होना ही पड़ेगा।
लेकिन प्रोफेसर डॉमिंगेस सोशल मीडिया में मचे बवाल के बावजूद बेफिक्र हैं। उनका कहना है कि क्लास में मोमबत्ती की धीमी रोशनी में वह परीक्षार्थियों के साथ खुद भी निर्वस्त्र ही होंगे। परफॉर्मेंस आर्ट और बॉडी के लिए यह एक स्टैंडर्ड कैनवास है। अगर वे असहज हैं, तो उन्हें यह कोर्स नहीं करना चाहिए। वहीं यूनिवर्सिटी ने साफ कर दिया है कि कक्षा पास करने के लिए नंगा होना अनिवार्य नहीं है।

