aajtaktimes

मोमबत्ती पर मारी फूंक, गिर गए दादी के दांत!

आज तक टाइम्स 

 102 साल की दादी ने जब फूंक मारकर केक से मोमबत्ती बुझाई तो उनके दांत गिर गए। दरअसल वाक्या लुईस बोनिटो के परिवार का है जो 102 साली की हो गई हैं। हालांकि उनका बर्थडे 26 अप्रैल को था। लेकिन उनके परिवार ने दादी का बर्थडे और स्पेशल बनाने के लिए पार्टी मदर्स डे वाले दिन रखी।
ये मजेदार वाकया अमेरिका के न्यू हेवन कनेक्टिकट का है। मदर्स डे के दिन एक बड़ा सा चॉकलेट केक आया और उसके ऊपर 102 नंबर की मोमबत्तियां लगाई गईं और दादी से पूछा गया, उनकी कोई और इच्छा,  इस पर दादी ने कहा अब और कोई इच्छा नहीं है। इसके बाद जब दादी ने मोमबत्तियों में फूंक मारी तो उनके नकली दांत बाहर निकल कर गिर पड़े यह देखते ही परिवार के सभी लोगों ने खूब ठहाके लगाए और दादी ने भी खूब मजे लिए। पोती लीजा ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर रविवार को शेयर किया है।

Related

World 4637575705345643120

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item