aajtaktimes

आसमान से बरसती आग , नहीं मलेगी अभी राहत !

आजतक टाइम्स
नई दिल्ली । गर्मी का कहर पूरे देश में जारी है। लू और धूप के थपेड़ों ने अबतक 1100 लोगों की जान ले ली है और दिन पर दिन गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। पूरे देश में 1100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जिसमें ज्यादातर लोग आंध्र और तेलंगाना के हैं। गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिल्ली, नोएडा, ओडिशा, हैदराबाद, गाजियाबाद, इलाहाबाद, वाराणसी, मेरठ, आगरा, शाहजहांपुर, बुंदेलखंड सब जगह गर्मी का प्रकोप पड़ रहा है।
गर्मी के कहर से बचने के लिए लोग दोपहर में घर से निकलने से बच रहें हैं जिनको मजबूरी में घर से निकलना भी पड़ रहा है वो धूप और लू से बचने के लिए तमाम तरीके अपना रहें है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल इस गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। बुंदेलखंड में भीषण तपन के चलते लोगों का घरों से निकलना ही मुश्किल हो गया है।
आसमान से सूरज रुपी बरस रही आग ने लोगों को झुलसाना शुरु कर दिया है मई महीने की शुरुवात के साथ ही बुंदेलखंड के कई जिलो का तापमान 46 गिग्री से ऊपर पहुंच गया है और जिला अस्पातलों में भी बीमार मरीजों की संख्या में अच्छा खासा हुजूम लगने लगा ।

Related

UP 4111400557023644212

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item