aajtaktimes

समारोह पूर्वक मनाया जायेगा पत्रकारिता दिवस:ओम प्रकाश सिंह

जौनपुर। हिन्दी पत्रकारिता दिवस 30 मई को जौनपुर पत्रकार संघ एक संगोष्ठी का आयोजन किया है। संगोष्ठी का विषय 'डिजिटल युग में हिन्दी पत्रकारिता है। पत्रकार भवन में आयोजित इस संगोष्ठी विषय पर मुख्य वक्ता के तौर पर विषय के जानकार पत्रकारों के बीच विचार रखेंगे। इस आशय का निर्णय संघ की हुई आज की बैठक में लिया गया है। बैठक की अध्यक्ष संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने की। बैठक में हिन्दी पत्रकारिता दिवस को समारोह पूर्वक मनाने की तैयारियों की समीक्षा की गई है। बैठक में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व अध्यक्ष के नामों पर विचार किया गया है।
बैठक में गोंडा के विधायक व प्रदेश सरकार के मंत्री पंडित सिंह द्वारा एक पत्रकार को खबर लिखने पर गाली देने के कृत्य की कड़ी निन्दा की गई। साथ ही शामली के पत्रकार विनय वलियान को गोली मारने की घटना पर पत्रकारों ने आक्रोश व्यक्त किया। पत्रकारों ने प्रदेश सरकार से मांग की किया कि हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करें।
बैठक में राजेन्द्र सिंह, विनोद तिवारी, कपिल देव मौर्य, शशि मोहन सिंह, वीरेन्द्र सिंह, राजकुमार सिंह, राजेश गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, राकेशकांत पाण्डेय मंगला प्रसाद तिवारी, त्रिभुवन नाथ उपाध्याय, शशिराज सिन्हा आदि पत्रकारगण मौजूद थे। बैठक का संचालन महामंत्री मधुकर तिवारी ने किया।

Related

news 2038355600386647027

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item