aajtaktimes

बदसूरत बोला तो बुरा मान गई बीवी, ट्रेन के सामने लेटी !

ग्वालियरपति और पत्नी के बीच होने वाले विवाद में एक चौंकाने वाला मामला मुरैना जिले में आया है। यहां एक गर्भवती महिला ने पत्नी के तानों से परेशान होकर पटरी पर लेटकर जान देने का प्रयास किया। रेलवे स्टेशन मौजूद यात्रियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेन आने से पहले इस महिला को पकड़कर प्लेटफार्म पर खींच लिया।
नौ महीने की गर्भवती इस महिला ने मुरैना रेलवे स्टेशन पर ग्वालियर से आगरा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के आगे लेटकर जान देने की कोशिश की। ट्रेन ने जैसे ही चलना शुरू किया तो यह महिला पटरी पर आकर लेट गई। महिला अपने मंसूबों में कामयाब होती इसके पहले कुछ लोगों ने पटरी पर छलांग लगाते हुए महिला को प्लेटफार्म पर खींच लिया | महिला का नाम अनिता बताया जा रहा है। अंबाह की रहने वाली अनिता की शादी धर्मपुरा के धर्मसिंह सखवारा से हुई थी। नौ महीने की गर्भवती अनिता ने बताया कि उसके 6 और 3 साल के दो बेटे हैं। अनिता के मुताबिक शादी के बाद से ही उसे लगातार बदसूरत बताकर पति ताने देता था। साथ ही ससुराल वाले लंबे समय से दहेज में कुछ नहीं लाने के नाम पर प्रताड़ित करते थे।
अनिता ने बाद में कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दिया और ससुराल जाने से इनकार कर दिया। कलेक्टर ने उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए एएसपी के पास भेजा। यहां से उसे मायके अंबाह भेज दिया गया

Related

news 7518432639991238717

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item