बीवी से बेइंतहा प्यार करता था लादेन, बताया था आंखों का नूर
https://husainijnp.blogspot.com/2015/05/blog-post_85.html
नई दिल्ली। पाकिस्तान के एबोटाबाद में ढेर ओसामा बिन लादेन की डायरी से नए नए खुलासे हो रहे हैं। अमेरिकी खुफिया विभाग ने लादेन से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक किए हैं। इससे पता चला है कि लादेन अपनी पत्नी से बेइंतहा प्यार करता था और जन्नत में भी उसके साथ रहना चाहता था।
अमेरिका की ओर से जारी किए गए वीडियो में ओसामा अपनी एक पत्नी से प्यार का इजहार करता दिखता है। इस वीडियो में लादेन कहता है कि तुम मेरे लिए आंख के तारे जैसी हो। मेरे लिए तुम दुनिया में मौजूद सबसे बेहतरीन चीज हो। जन्नत में भी मेरे साथ रहना। अगर मैं किसी लड़ाई में मर जाऊं तो तुम दूसरी शादी कर लेना | अमेरिकी सरकार ने ओसामा से जुड़े खत , वीडियो, डायरी सार्वजनिक की है। अमेरिका फिलहाल कुछ और दस्तावेज रिलीज करने की तैयारी कर रहा है। नॉर्थ अफ्रीका के अल-कायदा के साथियों को चिट्ठी लिखते हुए लादेन ने कहा कि वे स्थानीय सुरक्षाबलों और मुसलमानों से लड़ने से बचें। लादेन ने उनसे अपील की थी कि वे इस समस्या की जड़ अमेरिका को उखाड़ फेंकने पर फोकस करें। लादेन में भारत में हुए बम धमाकों की भी तारीफ की थी

