भारत विकास परिषद की नयी टीम को दिलायी गयी शपथ
https://husainijnp.blogspot.com/2015/05/blog-post_43.html
आज तक टाइम्स
जौनपुर। भारत विकास परिषद
का चतुर्थ दायित्व ग्रहण समारोह व भारत को जानो प्रतियोगिता 2014 का
पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ जहां कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व अध्यक्ष लोकेश
कुमार, शरद
पटेल, कमला
साहू, नवचयनित
अध्यक्ष विक्रम गुप्त सहित अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। तत्पश्चात् बच्चों द्वारा
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसके बाद प्रतियोगिता के अव्वल बच्चों को पुरस्कृत
किया गया। इसी क्रम में नये अध्यक्ष विक्रम गुप्ता सहित महिला संयोजिका सविता गुप्ता, सचिव
अतुल जायसवाल, कोषाध्यक्ष भृगुनाथ पाठक व जितेन्द्र गुप्ता
को मुख्य अतिथि प्रान्तीय अध्यक्ष प्रमोद राम त्रिपाठी द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया।
कार्यक्रम का संचालन यूपी सिंह एवं लोगों के प्रति आभार लोकेश कुमार ने ज्ञापित किया।
इस अवसर पर महंथ सूर्य प्रकाश जासयवाल, आशीष चौरसिया, शशांक
सिंह रानू, राकेश
जायसवाल, राधेरमण
जायसवाल, आशीष
गुप्ता, अमित, गौरव
श्रीवास्तव, पंकज
जायसवाल, डा.
संजय पाण्डेय, इं. विजय जायसवाल, महेन्द्र
चौधरी, सत्येन्द्र
अग्रहरि, अंजनी
दूबे, संजीव
तिवारी आदि उपस्थित रहे।
