aajtaktimes

आंदोलन को संघर्षशील बनाने का लिया जाय संकल्पः राकेश श्रीवास्तव

आज तक टाइम्स

जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जनपद शाखा के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में स्व. वीएन सिंह की पुण्यतिथि अवसर पर सोमवार को कृषि परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई जहां उपस्थित वक्ताओं ने कर्मचारी हित में एकजुट होकर संघर्ष का संकल्प लिया। इसके पहले विभिन्न घटक संघ के कर्मियों ने स्व. सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात् वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को स्व. सिंह के बताये रास्ते पर चलने का हम सभी संकल्प लें। जिला मंत्री सीबी सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुये स्व. सिंह के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही आगामी 23 जुलाई को लखनऊ में आयोजित रैली की तैयारी में अभी से सबको जुटने की अपील किया। अन्त में जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्व. सिंह द्वारा कर्मचारियों को केन्द्र के समान मंहगाई भत्ता, वेतन आदि की समानता दिलाये जाने के संघर्ष को याद कर आगे संघर्षशील रहने का संकल्प लिया जाय तथा स्व. सिंह के सादगी एवं कर्मचारी हितों को याद किया जाय। इस अवसर पर सभाजीत यादव, चन्द्रशेखर सिंह, वीबी सिंह, छत्रधारी सिंह, राम आसरे यादव,राकेश सिंह,कामेश्वर सिंह, आलमदार हुसैन, लालचन्द यादव, शोभनाथ सिंह, राजबली यादव, मनोज राय, अश्वनी जायसवाल,केडी यादव, बदरे आलम, जेडी सिंह, प्रदीप सिंह, अशोक कुमार, कमला प्रसाद पाण्डेय, भवनाथ यादव, हीरा लाल आजाद, नन्द लाल, अजय सिंह, संजय यादव सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे। सभा के अन्त में स्व. सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये सभा समाप्त की गयी।

Related

news 8915442707836145026

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item