हाईस्कूल में प्रियंका प्रथम स्थान पर
https://husainijnp.blogspot.com/2015/05/blog-post_89.html
आज तक टाइम्स
जौनपुर। आईएसएससी बोर्ड परीक्षा का हाईस्कूल का परिणाम सोमवार को घोषित हो गया। जिले के एकमात्र केंद्र सेंट जांस स्कूल सिद्दीकपुर की छात्रा प्रियंका श्रीवास्तव ने 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर गणित वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। परीक्षा परिणाम आते ही परिवार में जश्न का माहौल हो गया। प्रियंका की मां व मोहम्मद हसन डिग्री कालेज की मनोविज्ञान प्रोफेसर डा. जान्हवी श्रीवास्तव ने बेटी की सफलता पर मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया।

