aajtaktimes

यूपी में फसल बर्बादी से परेशान किसान ने लगाई फांसी

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फसल बर्बाद होने के बाद किसानों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कुसुम्भी गांव निवासी 32 वर्षीय युवा किसान राजनारायण ने घर के अंदर रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों ने बताया कि राजनारायण काफी दिनों से बर्बाद फसल के चलते गुमसुम रहता था और कल उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है |

Related

UP 4891795846830554190

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item