बेटे ने की चोरी, पुलिस ने उतरवाए मां के कपड़े
https://husainijnp.blogspot.com/2015/05/blog-post_28.html
आज तक टाइम्स
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों में यूपी और एमपी से वर्दी को शर्मसार करने वाली खबरें सामने आ रही है। हाल ही में कई ऐसी कई खबरें सामने आई हैं, जिसमें कई लोगों ने पुलिस से परेशान होकर जान दे दी। उसके बाद मंगलवार को कानपुर से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों में यूपी और एमपी से वर्दी को शर्मसार करने वाली खबरें सामने आ रही है। हाल ही में कई ऐसी कई खबरें सामने आई हैं, जिसमें कई लोगों ने पुलिस से परेशान होकर जान दे दी। उसके बाद मंगलवार को कानपुर से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
दरअसल पुलिस ने बच्चे पर चोरी के आरोप में उसके घर में घुस कर जांच के नाम पर उसकी मां के कपड़े उतरवा दिए। इससे परेशान उसकी मां ने आज एसपी कार्यालय में डाई पी ली और हाथ की नसें काट ली कल्याणपुर की पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जिनसे परेशान होकर एक महिला ने सपा के कार्यालय में डाई पी कर और हाथ की नस काट कर आत्महत्या की कोशिश की। पीडित महिला को फिलहाल इलाज के लिए उर्सला अस्पताल ले जाया गया है।
बता दें कि यह महिला पिछले कई दिनों से इंसाफ के लिए अधिकारियों और नेताओं की चौखट के चक्कर काट रही थी। कल्याणपुर क्षेत्र के बारहसरोही क्षेत्र में रहने वाली महिला नूर बानो के बीस साल के बेटे जावेद अंसारी पर चोरी का आरोप है। जिसके चलते 15 मई की सुबह कल्याणपुर पुलिस ने सुबह तीन बजे उसके घर में दबिश दी और घर में घुस कर जमकर नंगनाच किया।
पुलिस पर आरोप है कि उन्होने महिला के कपडे उतरवा कर उसके 13 साल के बेटे के सामने उसकी पिटाई की। इतना ही नही 13 साल के बेटे कुट्टू को भी जमकर पीटा। तब से महिला इंसाफ के लिए अधिकारियों और नेताओं के आफिसों के चक्कर लगा रही थी। लेकिन पुलिस के खिलाफ आरोप होने की व्रुाह से किसी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
आज पीडित महिला एक बार फिर डीएम से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंची। लेकिन डीएम साहिबा के मौजूद नहीं होने की वजह से वो सपा ग्रामीण कार्यालय में विधायक सतीश निगम से मिलने पहुंच गई। वहां भी उसकी फरियाद सुनने को कोई भी मौजूद नहीं था। जिससे परेशान होकर महिला ने आत्महत्या करने का निर्णय ले लिया ।

