मुन्ना बजरंगी ने प्रेम प्रकाश के नाम से बांटा मां की तेरहवीं का निमंत्रण
https://husainijnp.blogspot.com/2015/05/blog-post_10.html
आरिफ हुसैनी
जौनपुर । पूर्वांचल का माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी अपनी मां की तेरहवीं के बहाने राजनीतिक जमीन की तलाश में जुटा है. खुफिया एजेंसियों की मानें तो वह जौनपुर, गाजीपुर, भदोही, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर सहित कई जिलों के अपने परिचितों को कार्ड, एसएमएस, व्हाट्स एप, फोन आदि माध्यमों से निमंत्रण भेज रहा है. अब तक बीस हजार लोगों को निमंत्रण भेजा जा चुका है.
माफिया डॉन प्रेम प्रकाश सिंह वैसे तो मुन्ना बजरंगी के नाम से चर्चित है, लेकिन मां की तेरहवीं वाले कार्ड में उसने अपना चर्चित नाम नहीं लिखा है. सिर्फ प्रेम प्रकाश सिंह के नाम से कार्ड बांटा जा रहा है.
आशंका है कि पूर्वांचल के इनामी अपराधी एवं शूटर इसी बहाने बजरंगी से मिलने आ सकते हैं. प्रदेश सरकार के जौनपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर के कई रसूखदार लोगों के आने के आसार हैं. सुरेरी थानाक्षेत्र के पूरेदयाल कसेरू निवासी मुन्ना बजरंगी की मां लीलावती सिंह का निधन आठ मई को हो गया था. उनका ब्रह्मभोज (तेरहवीं) 20 मई को है. मां के शुद्धक में शामिल होने के लिए बजरंगी सुल्तानपुर जिला कारागार से 16 मई को पैरोल पर घर आया था. मुंडन कराने के बाद उसने कार्ड बंटवाने के लिए सूची तैयार कराई. इसकी भनक खुफिया एजेंसियों को लग गई. उसके शुभचिंतक एवं परिवार वाले तेरहवीं का कार्ड बांटने में जुटे हैं.
18 मई को बजरंगी अपने गांव पहुंच गया है और 20 मई को तेरहवीं समाप्त होने के बाद जेल चला जाएगा. बताया जा रहा है कि मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के गांवों के प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य और ताकतवर लोगों को मौखिक रूप तेरहवीं का निमंत्रण दिया जा रहा है.
खुफिया एजेंसियों ने आशंका जताई है कि पूर्वांचल के इनामी अपराधी एवं शूटर इसी बहाने मुन्ना से मिलने आ सकते हैं।