aajtaktimes

बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ग्रामीण परेशान

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के गौरा ग्रामसभा में बिजली की समस्या को देखते हुए सांसद केपी सिंह ने अपनी निधि से 65 केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का निर्देश बिजली विभाग को दिया परन्तु विद्युत विभाग के द्वारा धन आवंटित करा लिया गया और ट्रांसफार्मर मात्र 25 केवीए का ही लगाया गया जो कि क्षमता से बहुत ही कम था एवं लगाने के कुछ ही दिन बाद क्षमता कम होने के कारण ट्रांसफार्मर जल गया। आज करीब एक महीने से खराब ट्रांसफार्मर को विद्युत विभाग का कोई कर्मचारी तक देखने नहीं आया। बिजली न होने के कारण ग्रामीण परेशान हो गये है। विद्युत विभाग में सूचना देने पर वे पैसे की मांग कर रहे हैं। इस गम्भीर समस्या लेकर विद्युत विभाग एकदम चुप्पी साधे हुए है। इस समस्या की जानकारी गौरा ग्राम निवासी विपेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, सुनील सिंह, पप्पू यादव सहित दर्जनों ग्रामीणों ने दिया। इधर खुटहन बाजार में जो ट्रांसफार्मर लगा हुआ है वह ज्यादा से ज्यादा 80 वोल्ट का बिजली सप्लाई ही दे रहा है लेकिन यहां के विद्युत विभाग के कमचारियों के तानाशाही के चलते आजतक ट्रांसफार्मर नहीं लग पा रहा है। अगर यह ट्रांसफार्मर लग जाता तो खुटहन बाजार की बिजली वोल्टेज व्यवस्था दुरूस्त हो जाती। बाजारवासियों ने कहा कि अगर विद्युत व्यवस्था दुरूस्त नहीं हुई तो समस्त बाजारवासी सड़क पर उतरने के लिए बाध्य हो जायेगे।

Related

news 9021988245568829349

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item