aajtaktimes

U टर्न में एक्सपर्ट है मोदी – सिराज मेहदी

आजतक टाइम्स

जौनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी के अध्यक्ष हाजी सेराज मेंहदी ने कहा कि मोदी सरकार के एक साल पूरा होने पर कांग्रेसी जन इस दिन को काला दिवस के रूप में मना रहे है। झूठे वादों पर बनी मोदी सरकार के पास दिल नहीं है। उक्त बातें उन्होंने सोमवार को शिया कालेज में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 40 हजार करोड़ का लाभ विदेशी निवेषकों को पहुंचाकर गरीब किसानों के साथ विश्वास घात कर रही है। गत दिनों पूर्व देश में ओला वृष्टि से किसानों की फसले बर्बाद हो गयी है। किसानों का दुख बांटने के बजाय नरेंद्र मोदी विदेश यात्रा करने में व्यस्त थे। श्री मेंहदी ने कहा कि अबतक पाकिस्तान द्वारा 746 बार युद्ध विराम का उलंघन किया गया लेकिन मोदी सरकार द्वारा उसपर कोई कार्रवाई नही की गयी और चाइना में जाकर उनकी चापलूसी कर रहे है। मोदी सरकार द्वारा अपने एक साल के कार्यकाल में कश्मीर में चल रहे अर्टिकल 370 पर यूटर्न लिया, एफडीआई पे यूटर्न, रेल भाड़े पर यूटर्न, बिजली मामले पर यूटर्न, काले धन पर यूटर्न, गंगा सफाई पर यूटर्न, डीजल कीमत कंपनी के हाथों पर यूटर्न, कालेधन विदेश से लाने के मामले में यूटर्न, पाकिस्तान पे यूटर्न, महिला सुराक्षा पर यूटर्न, चाईना पर यूटर्न, सुभाष चंद्रबोस की मौत की रिपोर्ट पर यूटर्न, आधार कार्ड, मुस्लिम तुष्टीकरण, बीमा बिल, जोड़ तोड़ की राजनीति आदि मसलों पर यूटर्न ले चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में किसानों के हित की लड़ाई लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। देश की जनता को पांच साल तक झूठे वादों पर बनी सरकार के हाथों लुटना पड़ेगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव राजेश सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष परवेज हसन, आजम जैदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related

UP 8098429951660873883

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item