निषाद समाज ने मांगों को लेकर कलेक्टेªट में किया सभा
https://husainijnp.blogspot.com/2015/05/blog-post_36.html
जौनपुर। संगठन की मजबूती सहित ब्लाक व गांव स्तर तक सदस्यता अभियान को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद ने कलेक्टेªट में सभा किया जहां मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद ने मर्यादा पुरूषोत्तम रीराम के आत्म सखा व इलाहाबाद के महाराजा गुह्यराज निषाद के चित्र पर माल्यार्पण के बाद दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् उन्होंने कहा कि परिषद एक सशक्त सामाजिक संगठन है जो आजाद देश की सैकड़ों उपजातियों सहित विभक्त निषाद वंश का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि आरक्षण कोई भीख नहीं है, बल्कि हमारा संवैधानिक अधिकार है। जब तक हमें अनुसूचित जाति का आरक्षण नहीं मिलेगा, संघर्ष जारी रहेगा। इसके अलावा परिषद के मण्डल अध्यक्ष, जिला संयोजक, जिला प्रभारी सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये निषाद समाज की उचित मांगों को पूर्ण करने की मांग किया। अन्त में जिलाध्यक्ष रामराज निषाद ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
