aajtaktimes

UP में पटरी से उतरी ट्रेन


अशोक केसरवानी
कौशंबी | कोलकाता से दिल्ली जा रही मुरी एक्सप्रेस यूपी के कौशांबी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। ट्रेन के 8 डिब्बे यूपी के कौशांबी में सिराथू रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है और कई यात्री घायल हो गए।
ट्रेन हावड़ा से जम्मूतवी जा रही थी।  जैसे ही ट्रेन कौशंबी के सिराथू स्टेशन से आगे बढ़ी और असराय के नजदीक पहुंची वैसे ही तेज आवाज हुई और ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए।
रेलवे के राहतकर्मी तुरंत मदद के लिए पंहुच गए और आसपास के लोग भी मदद के लिए आगे आए। हादसे के बाद दिल्ली-हावड़ा अप डाउन रुट बंद कर दिया गया।
रेलवे के पीआरओ अनिल सक्सेना ने कहा कि इलाहाबाद-कानपुर के बींच 8 डिब्बे डिरेल हुए हैं। अधिकारी और रिलीफ़ ट्रेन रवाना कर दी गई है। एंबुलेंस पहुंच गई है। वहीं सीएम अखिलेश यादव की ओर से पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपये देने का ऐलान किया गया है।




Related

UP 6025827701644185505

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item