aajtaktimes

महाराष्ट्र में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 10 मरे

पालघर | महाराष्ट्र के पालघर जिले में आज सुबह एक मिनी बस और एक लग्जरी बस के टकराने से एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह परिवार गुजरात के सूरत का रहने वाला है। हादसा सोमवार तड़के करीब 3.45 बजे गुजरात सीमा के करीब पालघर जिले के अचहड़ गांव में हुआ। इसमें मिनी बस के चालक की भी मौत हो गई है। मिनी बस में एक ही परिवार के 13 लोग सवार थे। मृतकों में पांच साल की बच्ची, चार महिलाएं और चालक सहित छह पुरुष शामिल हैं। हादसे में घायल हुए अन्य 15 लोगों को वापी, सिलवास और पालघर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन लोग मिनी बस और बाकी दुर्घटनाग्रस्त हुई लग्जरी बस में सवार थे। तलासरी पुलिस थाने के जांच अधिकारी एस.टी धानीवाड़े के अनुसार, मिनी बस मुंबई से सूरत जाते समय मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर अहमदाबाद से आ रही लग्जरी बस से जा टकराई।
धानीवाड़े ने बताया कि हादसे में मारे गए 11 लोगों में मिनी बस का चालक भी शामिल है। इस मामले में लग्जरी बस के चालक अख्तर एच.एम. मलिक ने एक शिकायत दर्ज कराई है। उसका दावा है कि मिनी बस ने रोड डिवाइडर में टक्कर मारी और उसके बाद अचानक उसकी बस के सामने आ गई, जिसके चलते दोनों में भिड़ंत हो गई।
शुरुआती जांच से ऐसा लगता है कि मिनी बस के चालक को झपकी आ गई थी, जिसके चलते बस पर उसका नियंत्रण नहीं रहा। फिलहाल जांच जारी है |

Related

news 5022609289887569868

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item