निकाल रहे थे 'मोदी की बारात', पहुंचे हवालात !
https://husainijnp.blogspot.com/2015/05/blog-post_47.html
दिल्ली | मोदी सरकार के एक साल पूरे होने पर बीजेपी के जश्न के बीच कांग्रेस हर तरीके से विरोध जता रही है। दिल्ली में कांग्रेस यूथ कांग्रेस के नेताओं ने कनाट प्लेस में मोदी की बारात निकाली, जिसमें एक व्यक्ति दूल्हा बनकर आया था और बाकी सूटबूट में आये थे | नेताओं ने बैंड बाजे का भी पूरा इंतजाम किया था, और बाराती हाथों में बंदूक लेकर डांस भी कर रहे थे, लेकिन जैसे ही ये बारात निकली वहां पुलिस पहुंच गई और सभी प्रदर्शनकारियों को पकड़कर हवालात ले गई।
गौरतलब है कि मोदी सरकार के एक साल पूरे होने पर बीजेपी के तमाम नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी उपलब्धियां बता रहे हैं तो वहीं कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है। जहां दिल्ली में यूथ कांग्रेस ने जूूूलूस निकाला तो वहीं गुजरात में अमित शाह के दफ्तर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की |

