aajtaktimes

मां ने ज्योतिषी की राय पर बच्ची को भेजा अनाथालय

सतना | सतना जिले में 4 साल की नन्ही मासूम बच्ची चाहना एक अंधविश्वासी मां के चलते दूसरी बार अनाथ हो गई। इस बार अनाथ करने वाली इसकी अंधविश्वासी मां पढ़ी-लिखी हैं। चाहना को गोद लेने वाली महिला बनारस में क्लास वन अधिकारी भी है। लेकिन अंधविश्वास के चलते महिला ने चाहना को छोड़ दिया।
क्लास वन अधिकारी ने मातृछाया अनाथालय से मासूम चाहना को कानूनी तौर पर गोद लिया था। लेकिन छह माह बाद ही अनाथालय को वापस कर दिया। लेकिन चाहना को कानूनी तौर पर गोद लिया था। लिहाजा लौटाने समय कोर्ट को ये बताना पड़ा कि वो चाहना को क्यों वापस कर रही है। महिला ने कोर्ट को ज्योतिषी की सलाह का हवाला देते हुए बताया कि वो बच्ची उसके जीवन में आ रही सभी परेशानियों का कारण है। लिहाजा उसे वापस कर देना ही ठीक होगा | सतना के टिकुरिया टोला में ये मासूम बच्ची 28 मई 2013 को रोते हुए मिली थी। जिसे 13 फरवरी 2015 को इसको कानूनन दूसरी मां नसीब हुई लेकिन इस मां ने भी अंधविश्वास के चलते इसे कानूनन अनाथ कर वापस अनाथालय भेज दिया। गोद ली गई बच्ची को वापस अनाथालय भेजने की जिले में ये पहली घटना है |

Related

news 912089605996924788

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item