CMO ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का आकस्मिक निरिक्षण
https://husainijnp.blogspot.com/2015/05/cmo.html
आज तक टाइम्सजौनपुर । मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 दिनेश कुमार यादव ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मेहरावा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय डा0 जे0पी0श्रीवास्तव, डा0 विन्दवासिनी कुमार भारती, डा शिल्पी, डा0 रोहित लाल, जितेन्द्र कुमार वर्मा डेन्टल हाइजनिक प्रर्मिला देवी ए0एन0एम0 अनुपस्थित पायी गयी। डेन्टल क्लीनिक पूर्वान्चल विश्वविद्यालय में जूहीचावला स्टाफ नर्स आसुतोष कुमार, मोनिका डेन्टल हाइजनिक अनुपस्थित रही। 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करंजाकला का निरीक्षण किया गया। जिसमें रविकान्त पाडेय लैब टेक्नीशियन, एकता सोनी, रेनूलता स्टाफ नर्स अनुपस्थित रही। मुख्य चिकित्साधिकारी ने अनुपस्थित चिकित्सकों एवं स्टाफ को आज का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मॉगा है। अस्पतालों में साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया।
