aajtaktimes

मारपीट में कई घायल

आज तक टाइम्स

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। जिसमें कई लोग जख्मी हो गये। उक्त गांव के विनोद कुमार वर्मा का छप्पर गत दिनों आये तूफान में नष्ट हो गया था। मंगलवार को फिर जब वे अपना छप्पर रखने लगे तो पड़ोस के सुनील कुमार ने रोक दिया। इसी बात को लेकर दोनो पक्ष में हुए विवाद के बाद लाठियां चलने लगी और कई लोग घायल हो गये। विनोद की ओर से शिवमूरत, हेमन्त,सुनील, राम बहादुर, प्रमोद तथा राजेश के नाम से तथा सुनील की तरफ से राजदेव, मनीष, विजय व विनोद के नाम से थाने में तहरीर दी गयी है। घायलों का उपचार स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया।

Related

news 4937724650787839164

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item