सड़क हादसे में युवक घायल
https://husainijnp.blogspot.com/2015/05/blog-post_35.html
जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सराय मोहिउद्दनपुर पेट्रोलपंप
के पास आटो रिक्शा और मोटर साइकिल की टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया। इस घटना के
बाद आटो चालक निवासी ग्राम नटौली थाना शाहगंज को ग्रामीणों ने पीटकर जख्मी कर दिया।
किसी तरह से उसे मुक्त कराकर चौकी पर लाया गया। बाइक सवार की हालत गंभीर देखते हुए
उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
