कौशाम्बी में दंगा रिहर्सल के दौरान कांस्टेबल झुलसा
https://husainijnp.blogspot.com/2015/05/blog-post_78.html
अशोक केसरवानी
कौशांबी । पुलिस लाइन में आज सुबह दंगा रिहर्सल के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में 1 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने झुलसे पुलिस कर्मी को आनन-फानन में संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। आर.आई. के मुताबिक दंगा रिहर्सल के दौरान अग्नि वर्षा गोले का विस्फोट होने के चलते राममिलन नामक सिपाही के दाहिने हाँथ व चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया है। यदि यह सिपाही प्रशिक्षित न होता तो इस हादसे में इसकी जान भी जा सकती थी।