NCC बच्चों के लिये आयोजित हुई 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर
https://husainijnp.blogspot.com/2015/05/ncc-15.html
अपने स्वास्थ्य के साथ राष्ट्र को सुदृढ़ बना सकता है कैडेटः
कर्नल कंसल
जौनपुर। वैश्विक स्तर
पर अपनी एक विशिष्ट पहचान बना चुकी भारत के प्राचीनतम विद्या योग का नियमित व निरन्तर
अभ्यास करके प्रत्येक कैडेट अपने स्वास्थ्य के साथ राष्ट्र के स्वास्थ्य को भी सुदृढ़
बना सकता है। उक्त बातें जनपद की तीनों बटालियन (5 उ.प्र. कम्पनी एनसीसी,
96 उ.प्र. वाहिनी एनसीसी
और 98 उप्र वाहिनी एनसीसी) के कैडेटों को संयुक्त रूप से दिये जा रहे योग प्रशिक्षण
शिविर के शुभारम्भ पर 5 उ.प्र. कम्पनी एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल असित कंसल ने कही।
पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान के बैनर तले 21 मई से 4 जून तक चलाये गये
15 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में ढाई हजार से अधिक कैडेट बड़े उत्साह के साथ योग
की क्रियात्मक अभ्यासों को सीखने का प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर तीनों यूनिट के
कमान अधिकारी, सूबेदार मेजर, पीआई स्टाफ के अलावा योग प्रशिक्षक अचल हरिमूर्ति,
अमित आर्य,
शशिभूषण, रवि प्रकाश,
अदालत योगी,
सिकन्दर, शम्भूनाथ, रामकुमार, डा. हेमंत,
डा. धु्रवराज,
डा. कमलेश योग,
लाल बहादुर यादव,
सूबेदार यादव,
केदारनाथ आदि उपस्थित
रहे।
