aajtaktimes

RLD ने चौपाल लगाकर सुनीं किसानों की समस्याएं, कई लोगों ने ली सदस्यता



जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल हाईकमान द्वारा आयोजित जनजागरण अभियान के क्रम में जनपद इकाई द्वारा गुरूवार को ग्रामसभा फूलपुर न्याय पंचायत सैदनपुर में चौपाल लगाया गया जहां अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि रालोद सिद्धांतों वाली पार्टी है। किसानों व मजदूरों की समस्याओं को सिर्फ रालोद ही उठाती है। मौसम की मार से टूट चुके किसानों को राहत देने की बजाय प्रदेश एवं केन्द्र सरकार आपस में नूराकुश्ती कर रही है। उन्होंने चौपाल में एकत्रित किसानों व मजदूरों को रालोद से जुड़कर संघर्ष को आगे बढ़ाने एवं पार्टी को मजबूत करने का आह्वान करते हुये आनलाइन सदस्य बनने के लिये कहा। इस दौरान काफी लोगों ने पार्टी की नीतियों में विश्वास करते हुये सदस्यता भी ग्रहण किया। इस अवसर पर दयाशंकर तिवारी, प्रदीप तिवारी, राजेश प्रजापति, मो. अयूब, मैकस अब्बास, मो. आमिर, हैदर, शिवपूजन यादव, सत्यम तिवारी, मंजर अब्बास, सतेन्द्र यादव, सुनील सरोज, चन्दू सरोज, अनिल पाण्डेय, रामचन्द्र तिवारी, सीताराम विश्वकर्मा, बांके लाल विश्वकर्मा, रामकुमार यादव, संजय प्रजापति, सबरजीत यादव, पंकज पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, रवि सिंह, गुड्डू विश्वकर्मा के अलावा तमाम पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे।

Related

news 5571603597670782883

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item