aajtaktimes

PM मोदी का किसानों को तोहफा, लॉन्च किया किसान चैनल

नई दिल्ली । दिल्ली के विज्ञान भवन में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूरदर्शन के किसान चैनल को लॉन्च किया। डीडी किसान चैनल का प्रसारण 24 घंटो होगा। जिस पर कृषि की नई तकनीकि और किसानों की चिंताओं से जुड़े कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा।
डीडी किसान चैनल लॉन्च करने के पीछे सरकार का उद्देश्य किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी देना है जिससे किसानों को जागरुकता बढ़ेगी। पीएम मोदी ने कहा कि बहुत से लोगों को पता नहीं होगा कि सरकार में एक कृषिमंत्री होता है, उसकी नीति होती है लेकिन अब डीडी किसान चैनल के माध्यम से लोगों को सरकार की खेती और किसानों से जुड़ी योजनाओं का पता चल पाएगा, इसीलिए मैं किसानों से आग्रह करुंगा कि वे किसान चैनल जरूर देखें।
पीएम मोदी ने कहा पहले खेती का बेहतर पेशा माना जाता था, लेकिन आज किसान का बेटा भी नौकरी करना चाहता है। हमें अपनी मानसिकता में बदलाव करना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि पहले गेहूं विदेश से आता था, लेकिन शास्त्री जी ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया और देश में गेहूं की उत्पादकता बढ़ी।
आज देश की जनसंख्या बढ़ रही है, लेकिन खेती उत्पादकता घटी है। हमें तकनीकि के माध्यम से अपनी कृषि की प्रति हेक्टेयर उत्पादकता बढ़ाने के दिशा में प्रयास करना चाहिए। कृषि के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की फसलों की घटती उत्पादकता पर पीएम मोदी ने चिंता व्यक्त की।
देश में खेती की संभावना को बढ़ावा देने के लिए मोदी ने कहा है कि  देश में 1200 टापू हैं, और संभावना तलाशिए कि क्या टापू पर खेती सकती है? साथ ही साथ पीएम मोदी ने कहा कि खेती को तीन भांगों में बांटिए- एक तिहाई परंपरागत, एक तिहाई पशुपालन और एक तिहाई पर लड़की (टिंबर) की खेती हो। ताकि भूमि का ज्यादा और सही तरीके से प्रयोग हो सके। चैनल के लॉन्च के दौरान दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्र सरकार के तमाम वरिष्ठ मंत्री और वीवीआईपी लोग मौजूद थे।

Related

news 5976272083002825375

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item