मकान की छत ढही, परिवार के पांच लोग मलबे में दबे एक की मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2015/06/blog-post_30.html
प्रभाकर श्रीवास्तव
कानपुर देहात । मंगलवार को सुबह तडके शिवली थाना क्षेत्र के भिरखा गांव में अचानक एक परिवार घर की छत ढह जाने से मलबे में दब गये। छत ढहने की जानकारी लगते ही आस पडोस के लोगो ने मलबे में दबे लोगो को बाहर निकालने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस नेvvg क्षेत्रयी लोगो की मदद से मलबे में दबे लोगो को बाहर निकाला। जिसमें एक 7 साल के मासूम बच्चे की दबने से मौत हो गयी । वही परिवार के 4 लोग घायल हो गये। जिनको इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है।

शिवली थाना क्षेत्र के रहने वाले राम किशोर अपने पूरे परिवार के साथ अपने घर में सोये हुये थे। तभी मंगलवार सुबह तेज बारिश के कारण जब वो सो ही रहे थे कि अचानक उनका मकान ढह गया। और परिवार के पाचो लोग मलबे में दब गये। जानकारी मिलते ही लोगो ने सभी लोगो को निकालने का प्रयास किया। लेकिन जब तक सभी को बाहर निकाला जाता तब तक सात साल के मासूम अभिषेक की मौत हो गयी। वही परिवार के अन्य सभी घायलो को इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।