UP में युवती को बंधक बनाकर किया गैंगरेप
https://husainijnp.blogspot.com/2015/06/up.html
मेरठ। एक युवती को बंधक बना कर उसके साथ तीन युवकों द्वारा कथित रुप से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना किठौर के एक गांव की 20 साल की युवती शौच के लिए जंगल गई थी। आरोप है कि वहां गांव के ही कमरेआलम, युसूफ और अदनान ने तमंचे के बल पर बंधक बनाकर युवती के साथ गैंगरेप किया। सुबह युवती ने घर लौटकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
