aajtaktimes

भूकंप के झटके से हिला घाटी, लोगों में दहशत

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में आज मध्यम स्तर के भूकंप का झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 मापी गई है । हालांकि भूकंप के कारण किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं प्राप्त हुई है। मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह मध्यम स्तर के भूकंप का झटका आया। इस घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गई।
उन्होंने कहा कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिन्दूकुश क्षेत्र था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि भूकंप के कारण किसी तरह के नुकसान की अभी कोई खबर प्राप्त नहीं हुई। यह झटका उस समय महसूस किया गया जब घाटी में रमजान के दौरान मुस्लिम सेहरी खत्म कर चुके थे।

Related

World 5436654728412134223

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item