aajtaktimes

कौशाम्बी में किसानो का ज़ोरदार प्रदर्शन

अशोक केसरवानी
कौशाम्बी । भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंदर मोड़ स्थित पराग डेयरी परिसर में विशाल धरना प्रदर्शन किया । महाप्रबंधक के आश्वासन पर भाकियू ने धरना समाप्त किया । भाकियू के जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को धरना- प्रदर्शन किया  । धरना स्थल पर पहुंचे महाप्रबंधक एम सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि 26 सितम्बर तक उनका दुग्ध बकाय लगभग छह करोड़ दस लाख रूपया दे दिया जाएगा ।  उन्होंने कहा कि हर माह किसानों को चालीस लाख रूपया बकाया का दिया जाएगा । भाकियू के धरना प्रदर्शन समाप्त होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली । उपजिलाधिकारी सदर, सीओ सदर, सीओ चायल, थानाध्यक्ष पूरामुफ्ती, महिला थानाध्यक्ष, पीएसी मय फायर ब्रिगेड के मुस्तैद रहे ।

Related

news 3816933079508455512

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item