फेसबुक पर की दोस्ती, फिर दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप
https://husainijnp.blogspot.com/2015/06/blog-post_68.html
नई दिल्ली । महिला सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद राजधानी में बलात्कार की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। 19 जून को राजधानी में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित दिल्ली की मंडावली इलाके की रहने वाली है। 19 जून को 17 साल की नाबालिग लड़की अपने फेसबुक से बने एक दोस्त के बुलावे पर उससे मिलने अक्षरधाम के पास गयी थी।
आरोप है की इस दौरान कार में उसके दोस्त के साथ आए तीन लड़कों ने उसे पीने के लिए पानी दिया जिसके बाद वो बेहोश हो गयी। बेहोशी की हालत में उसे नोएडा के एक मकान में ले जाया गया। जहां पीड़ित लड़की से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी बलात्कार करने के बाद उसे बेचने के फिराक में थे।
लेकिन किसी तरह लड़की उन लड़को के चंगुल से बच निकली और मामले की सूचना पुलिस को दी। हैरान करने वाली बात ये है की पुलिस ने मामले को रफा दफा करने की कोशिश की लेकिन एक एनजीओ के दखल पर पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज कर एफआईआर में गैंग रेप का धारा लगाने की तैयारी में है। फिलहाल पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।