BSP से टंडन का कट सकता है टिकट !
https://husainijnp.blogspot.com/2015/06/bsp.html
जौनपुर । लोकसभा चुनाव में मुह की खा चुकी बहुजन समाज पार्टी अब मिशन 2017 में जुट गयी है । इसके लिए बाकायदा कोऑर्डिनेटर सर्वे कर बसपा सुप्रीमो को अपनी रिपोर्ट दे रहे है । इसी कड़ी में जौनपुर सदर विधान सभा सीट से नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन प्रबल उम्मीदवार माने जा रहे है । पर कोआर्डिनेटरों की अंदर की रिपोर्ट और पार्टी सूत्रो की अगर माने तो टंडन टिकट की लाइन में कोसो दूर नज़र आ रहे है । इनके स्थान पर रामजीत मौर्या को मैदान में उतारने की तैयारी की जा रही है । वही मल्हनी विधानसभा से विवेक यादव के स्थान पर मनोज सिंह और मडियाहू विधानसभा से पूर्व विधायक रविन्द्र त्रिपाठी के भतीजे उमाकांत त्रिपाठी प्रत्याशी बनाये जा सकते है ।

