जौनपुर जेल में हंगामा ,फायरिंग जारी,1 कैदी की मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2015/07/1.html
जौनपुर। जौनपुर ज़िला जेल में बंदीरक्षकों की पिटाई से एक बन्दी श्याम यादव 35 की मौत हो गई । इससे क्रुद्ध बन्दियों ने जेल में जमकर हंगामा किया। कैदियों को नियंत्रण करने के लिए जेल परिसर में पुलिस बुलानी पड़ी।पुलिस को बेकाबू कैदियों के नियंत्रण के लिए कई राउंड फायरिंग करना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक कैदियों पर काबू नहीं किया जा सका है। जेल के अंदर पुलिस अधीक्षक भारत सिंह यादव सहित पुलिस प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।आंसू गैस के गोले छोड़े गए।पानी की बौछारें भी मरी गईं।


