कैबिनेट मंत्री पर ज़मीन कब्ज़ा करने का आरोप,न्याय न मिलने पर CM आवास पर आत्मदाह करने की चेतावनी
https://husainijnp.blogspot.com/2015/07/cm.html
जौनपुर । मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव की नसीहत का सपा के मंत्रियो पर कोई असर होता नही दिख रहा है । आज एक महिला व् उसकी लड़की ने प्रदेश के उद्यान मंत्री पारस नाथ यादव व् उनके लड़के लकी यादव पर जमीन कब्जा करने व् दुर्व्यवहार करने का सनसनी खेज आरोप लगाया है । उसने कहा कि दो वर्ष से वह जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमन्त्री तक न्याय की गुहार लगाई है । इतना ही नही सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो राम गोपाल यादव से भी मिलकर कैबिनेट मंत्री के खिलाफ भी पीड़ित उषा मौर्या ने कार्रवाई की मांग की । पीड़ित महिला का आरोप है की 25 जून को वह मुख्यमन्त्री से मिलने लखनऊ गयी थी इस बीच कैबिनेट मंत्री के पुत्र लकी यादव व् उनके गुर्गे विवादित खेत की जुताई करने लगे और खेत में लगे हरे पेड़ को भी काट डाला । लड़की के रोकने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया ।लड़की द्वारा सुचना देने के बावजूद कोई भी अधिकारी मौके पर नही पहुचा ।
पीड़िता ने चेतावनी दी है कि अगर कैबिनेट मंत्री के खिलाफ कार्रवाई न की गयी और उसे न्याय नही मिला तो वह मुख्यमन्त्री आवास के सामने अपनी लड़की के साथ आत्म दाह कर लेगी ।
पीड़िता ने चेतावनी दी है कि अगर कैबिनेट मंत्री के खिलाफ कार्रवाई न की गयी और उसे न्याय नही मिला तो वह मुख्यमन्त्री आवास के सामने अपनी लड़की के साथ आत्म दाह कर लेगी ।

