aajtaktimes

महाराष्ट्र ATS ने पकड़ी 30 करोड़ की ड्रग्स, 4 गिरफ्तार

नई दिल्ली। मुंबई से जहां महाराष्ट्र एटीएस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एटीएस ने मुंबई के पॉश इलाके ओशिवारा से चार लोगों को तीस करोड की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। एटीएस ने करीब 151 किलो ड्रग्स आरोपियों के पास से जब्त किया है। माना जा रहा है की एटीएस की यह कार्यवाई अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाई है। जिसमें इतना सारा ड्रग्स एक साथ पकड़ा गया हो।
चौकानेवाली बात यह है की पूरा ड्रग्स का खेल पॉश इलाके ओशिवरा के एक रिहायसी इमारत में चल रहा था। एटीएस सुत्रों के मुताबिक पकड़े गए आरोपी एमडी ड्रग्स को उसी इमारत में बनाते थे और फिर लोगों को बेचते थे। माना जा रहा है की जिस इमारत में यह ड्रग्स की खेप पकड़ी गई है, उस इमारत में कई सीरियल और फिल्म जगत के लोग रहते है। पुलिस को शक है यह आरोपी यह ड्रग्स मुंबई के अलग-अलग कॉलेजों और पॉश इलाकों में बेचते थे

Related

POLICE 7155344315434844102

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item