aajtaktimes

मोबाइल फोन में हुआ ब्लास्ट, युवक की मौत

बहराइच। हमारे जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका मोबाइल फोन ही एक युवक के लिए जानलेवा बन गया। बहराइच के रहनेवाले इस युवक ने अपना फोन चार्जिंग पर लगा रखता था, जिसमें अचानक ब्लास्ट हो गया। विस्फोट में एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नानपारा कोतवाली क्षेत्र के माघी गांव में मुबीन नाम के शख्स ने किसी चीनी कंपनी का मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाया था और उसी स्थिति में उसे अपने पेट पर रखकर उससे गाने भी सुन रहा था। इसी दौरान मोबाइल फोन में विस्फोट हो गया, जिससे मुबीन के सीने में जबर्दस्त चोट आई, अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।

Related

UP 2103006984835192705

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item