14 घंटे कैदियों के कब्ज़े में रहा जौनपुर जेल,सैकड़ो पुलिस कर्मी घायल
https://husainijnp.blogspot.com/2015/07/14.html
जौनपुर- जिला कारागार मे बन्दी रक्षको के चलते दूसरी बार जेल मे खुनी खेल हुआ और बन्दी घन्टो जेल को कब्जे मे लेकर कानून ब्यवस्था पर प्रहार किया पहली घटना २००१, मे हुई उस समय भी बन्दी रक्षक ने पहले बन्दी को मारा पीटा था बाद मे दूसरे दिन बन्दियो ने बन्दी रक्षक को मौत के घाट उतार दिया था और जेल पर 8 घन्टे तक बवाल काटा कानून ब्यवस्था पर सवाल खड़ा किया लगभग 14 वर्षो बाद पुनः बन्दी रक्षको ने ही एक बिचारा धीन बन्दी को मौत के घाट उतार दिया जिसे लेकर बन्दी उग्र रूप अपना लिए १४ घन्टे तक जेल को कब्जे मे लेकर पथराव करते रहे भारी मसक्कत के बाद शान्त हो सके बन्दियो के उत्पात के दौरान पुलिस वबन्दियो के चले गुरिल्लायुद्ध मे सैकड़ो पुलिस कर्मी घायल हो गये प्रशासन व बन्दियो के वार्ता के दौरान एक महत्व पुर्ण बात सामने आयी कि जेलर के द्वारा बन्दियो को जेल मे लगे सरकारी आरओ का पानी ४० रु० बोतल और सरकारी खर्चे से पर गयी सब्जी ३०रू० कलछुल की दर से बेच कर धनोपार्जन किया जा रहा है इस तरह बन्दियो का जबर जस्त शोषण किया जा रहा है इनके बिरूद्ध इस कृत्य के लिये कार्यवाही भी अपेक्षित है ।

