aajtaktimes

बंदीरक्षकों की पिटाई से कैदी की मौत जौनपुर जेल में कैदियों का हंगामा स्थिति बेकाबू

जौनपुर।जौनपुर ज़िला जेल में बंदीरक्षकों की पिटाई से एक कैदी की मौत हो गई । इससे क्रुद्ध कैदियों ने जेल में जमकर हंगामा किया। कैदियों को नियंत्रण करने के लिए जेल परिसर में पुलिस बुलानी पड़ी।पुलिस को बेकाबू कैदियों के नियंत्रण के लिए कई राउंड फायरिंग करना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक कैदियों पर काबू नहीं किया जा सका है। जेल के अंदर एस.पी. भारत सिंह यादव सहित  पुलिस प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद है।।                      
पुलिस एस पी भारत सिंह यादव ने बताया कि जिला जेल में एक मामले में बंद श्याम यादव 26 वर्ष निवासी लखौवा थाना बख्शा जौनपुर को आज दोपहर बाद बंदी जौनपुर को बंदीरक्षकों ने किसी कारण जमकर पिटाई की। जिससे उसकी शाम 4 बजे जिला अस्पताल में मौत हो गई। यह सूचना जब जेल के कैदियों को मिली तो उन लोगो ने हंगामा करना शुरू कर दिया।धीरे धीरे पूरे जेल के हर बैरक के कैदी आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन पर उतर आये ।कैदियों ने जेल के अंदर तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। इसके तुरंत बाद जेल प्रशासन ने पगली घंटी बजा दिया। जेल प्रशासन ने जेल के अंदर शाम 7 बजे पुलिस फ़ोर्स बुला लिया।इस बीच कैदियों ने जेल के अंदर की कई दीवार को गिरा कर उसकी ईट से पथराव करना शुरू कर दिया।जिससे स्थिति पूरी तरह बेकाबू हो गई।छमता से अधिक कैदी होने के कारण पुलिस को नियंत्रण करने में दिक्कत आने लगी। जिसके चलते पुलिस ने हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने लगभग  100 राउंड गोलिया चलाई।जेल में मौजूद एस पी भारत सिंह यादव ने बताया कि स्थिति पर नियन्त्रण करने के लिए अतिरिक्त पुलिस फ़ोर्स बुला लिया। साथ में फायर ब्रिग्रेड के जरिये कैदियों पर पानी की बौछार की गई। आंसू गैस के गोले छोड़े गए। महिला कैदियों के विरोध पर नियन्त्रण के लिए महिला पुलिस फोर्स की टुकड़ी भी बुला ली गई है। इसके बावजूद हंगामे पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका। समाचार लिखे जाने तक कैदियों द्वारा जेल के कई बैरक की दीवार तोड़ कर उसके ईटो को पुलिस फ़ोर्स के ऊपर पथराव किया जा रहा है। जवाब में पुलिस फ़ोर्स की तरफ से लगातार फायरिंग की जा रही है।
बन्दी रक्षको की पिटाई से मृत कैदी को सिकरारा पुलिस ने 27 मई 2015 को एक 303 बोर के तमंचे बदलापुर क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में 5हजार नकद बरामद किया गया था। तत्कालीन थानाध्यक्ष योगे न्द्र यादव थे । इस अभियुक्त को मई माह में सुरुआरपट्टी गांव में महिला शिक्षिका प्रियंका सिंह का सोने का चैन विद्यालय में घुस कर तमंचे के नोक पर छीन लिया था। उक्त शिक्षिका प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुर प्रथम में पढ़ाती थी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने लूट का मामला दर्ज नही किया इस अभियुक्त को पकड़ कर उससे चैन बरामद कर शिक्षका को सौप दिए और उसे तमंचा और बदलापुर की चोरी में जेल भेज दिए। अभियुक्त का नाम श्याम कुमार यादव पुत्र लुट्टर यादव निवासी लखौआ थाना बक्शा को 3/25 आर्म एक्ट के तहत जेल भेजा गया था।

Share/Bookmark

Related

World 1970155531768323517

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item