जौनपुर में प्रेमी की चौखट पर धरने पर बैठी प्रेमिका
https://husainijnp.blogspot.com/2015/07/blog-post_1.html
जौनपुर । चौखट पे तुम्हारी हम दम तोड़ जायेंगे । कुछ इसी अंदाज़ में प्यार में धोखा खा चुकी प्रेमिका अपने प्रेमी की दहलीज पर पिछले 15 दिनों से धरने पे बैठी हुयी है । प्रेमिका का कहना है की जब तक उसकी शादी नहीं होगी तब तक वो हटने वाली नहीं है । उधर प्रेमिका द्वारा अचानक घर आ जाने से प्रेमी के घर वाले मकान में ताला बंद कर फरार हो गए है । सुचना पर पहुची पुलिस प्रेमिका को समझाने के चक्कर में पड़ी है पर इस मामले पे पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है ।
अगर बेवफा तुझको पहचान जाते खुदा की कसम हम मोहब्बत न करते [ सायद यही सोच रही होगी प्यार में धोखा खाने के बाद प्रेमी के घर धरने पर बैठी ये प्रेमिका जिसका प्रेमी शादी का झांसा देकर उसे उस समय घर से भगा ले गया जब उसकी शादी होने वाली थी और उसके बाद उससे सम्बन्ध बना कर उसे छोड़ कर फरार हो गया [ जौनपुर के बख्शा थानांतर्गत कोटवा निवासी बीए फाइनल की छात्रा सरोजा की मुलाकात तीन साल पूर्व गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर निवासी राजीव गोड़ पुत्र जीत नरायन गोड़ से एक रिश्तेदारी में हुई जहां दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। साथ-साथ जीने-मरने की कसमें खाने के बाद जब परिजनों ने विरोध किया तो राजीव उसे लेकर छह माह पूर्व घर से भाग गया तथा उसे शादी का झांसा देकर इधर-उधर घुमाता रहा। उसका शारीरिक शोषण भी करता रहा। लगभग एक माह पूर्व लड़की के घर के पास छोड़कर भाग गया। लड़की जब अपने घर पहुची तो उसके माँ बाप ने भी उसे घर से निकाल दिया । इसके बाद वह अकेले ही 15 जून को कबीरुद्दीनपुर पहुंची तथा प्रेमी के घर वालों से उसे अपनाने की गुहार लगाई जिस पर राजीव के घर वालों ने भी उसे दुत्कार दिया और घर में ताला बंद कर सबके सब फरार हो गए [ जिसके बाद प्रार्थना पत्र लेकर सरोजा गौराबादशाहपुर थाने पर भी गई जहां से उसे भगा दिया गया। इसके बाद उसने एसपी के साथ साथं तहसील दिवस में भी गुहार लगायी बावजूद उसके उसे न्याय नहीं मिला को भी प्रार्थना पत्र दिया परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। अब वह प्रेमी के दरवाजे पर पिछले 15 दिनों से अकेली ही डटी हुई है तथा प्रेमी परिवार सहित घर में ताला लगाकर फरार है। वहीं पड़ोस के लोग उस पर रहम खाकर कुछ खाने-पीने कोदे देते है [ प्रेमिका का कहना है की प्रेमी के घर वाले खाना देने वालो को भी,मना कर दिए है जिसके कारन उसे भूखे ही रहना पड़ रहा है और मजबूरी में गाय भैस के लिए बने छप्पर में रात गुजारनी पड़ रही है [ पुलिस प्रेमिका को समझाने की कोशिश कर रही है लेकिन कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहा है वही इस मामले को जब मीडिया ने कवरेज किया तो प्रेमी के चाचा जिनके घर पर मकान की चाभी थी उन्होंने मकान का ताला खोल दिया[ पड़ोस में रहने वाले चाचा राजेश ने बताया की लड़की को वही खाना देते है और उन्होंने लड़के के घर वालो को सुचना दिया है की आकर अपना मामला देखे

