aajtaktimes

मेड़बन्दी को लेकर किसान की हत्या


जौनपुर। जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के पेसारा गांव में खेत की मेड़बन्दी को लेकर एक किसान की लाठी डण्डे से पीटकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पेसरा गांव निवासी 50 वर्षीय दशरथ चौहान बुधवार को अपने खेत का मेड़ बांध रहा था तो उसके पट्टीदार मिश्री लाल चौहान ने मना किया इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और कुछ देर के बाद दोनों पक्ष से लोगों का जमावड़ा हो गया । इसके बाद लाठी डण्डे और फरसे से जमकर मारपीट हुई। जिसमें दशरथ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कहा कि मुकदमा पोस्टमार्टम के बाद दर्ज होगा। इस घटना को लेकर गांव में तनाव है और पुलिस तैनात कर दिया गया है।

Related

news 8352251012237524623

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item