जनता का विश्वास खो चुकी प्रदेश सरकार: भाजपा
https://husainijnp.blogspot.com/2015/07/blog-post_3.html
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ओलन्दगज से जूलूस निकालकर जिला मुख्यालय
पर धरना दिया और राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। सभा को सम्बोधित
करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चन्दौली सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की सपा
सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। ऐसी सरकार का बने रहना लोकतंत्र की हत्या है। प्रदेश
में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सरकार के मंत्री अपराधों में लिप्त है। राम
मूर्ति वर्मा व कैलाश चौरसिया गैर जमानती वारन्ट होने के बावजूद न्यायालय में हाजिर
नहीं हो रहे है। उन्होने कहा कि माह अप्रैल में प्रदेश में 9529 डकैती,2440 बलात्कार, 1081 अपहरण की घटनायें हो चुकी है।
अभियन्ता यादव सिंह एक हजार करोड़ रूपये गवन के आरोपी होने के बावजूद खुलेआम घूम रहा
है। लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अनिल यादव पीसीएस की परीक्षा पेपर लीक होने के आरोपी
होने के बावजूद पद पर बैठे है। पुलिस भर्ती में सरकार द्वारा भारी अनियमितता की गयी।
850 परीक्षार्थियों को जबरन
पास किया गया। जो इटावा, एटा और मैनपुरी जनपद के है। किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया जा रहा
है। ग्रामीण किसानों का बिजली का बिल दो गुना कर दिया गया है। उपलब्धता के नाम पर दो
चार घण्टे बिजली का बिल दिया जा रहा है। पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर ने कहा कि असमय
हुए बारिश से फसलों के नुकसान के लिए केन्द्र सरकार द्वारा 1136 करोड़ प्रदेश सरकार को दिया गया
ज्यादातर किसानों को चेक नहीं मिला है। कुछ जनपदों में चेक डिसआनर हो गया है। किसान
आत्महत्या करने पर मजबूर हुए। संड़कों की हालत गंभीर स्थिति मंे है। जनपद की कोई भी
सड़क चलने योग्य नहीं है। मरम्मत नहीं करायी जा रही है। जिससे सड़क दुर्घटनाओं की बाढ़
आ गयी है। सपा के लोग जमीनों पर जबरन कब्जा कर रहे है। इस जनविरोधी सरकार को बर्खास्त
बर्खास्त किया जाय। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द सिंह ने किया। सभा को सरदार सिंह,
विनय सिंह, दीप चन्द राम, सुशील उपाध्याय, डा0 हरेन्द्र सिंह, नगर अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव बच्चा भइया,
राजवीर सिंह दुर्ग्वंशी सहित अन्य पार्टी नेताओं ने सम्बोधित किया।
