मौज मस्ती खत्म , अब पढ़ाई पर जोर
https://husainijnp.blogspot.com/2015/07/blog-post_38.html
जौनपुर। बच्चों के मौज मस्ती के दिन समाप्त
हो गयें हैं। शिक्षण संस्थानों के खुल जाने से चहल -पहल बढ़ गयी है। बच्चे उत्साह के
साथ रिक्शे, पैदल तथा अन्य साधनों से स्कूल पहुंचने लगे हैं। कहीं एडमीशन तो कहीं कापी,
किताब, ड्रेस की व्यवस्था में अभिभावक
लगे हुए है। जिसके चलते वे आर्थिक दबाव में देखे जा रहे हैं। किताबों की दुकानों पर
भीड़ लगी हुई है। अनेक किताबों के लिए लोग परेशान देखे जा रहे हैं। अधिकतर विद्यालयों
में मुनाफा कमाने के लिए अलग काउण्टर खोलकर कापी किताबें बेची जा रही हैं। इसके लिए
विद्यार्थियों पर स्कूलों से ही खरीददारी के लिए दबाव बनाया जा रहा है। मनमाने दर पर
सामान बेचे जा रहे है। यही हाल एडमिशन का भी है। हजारों रूपये में छोटे क्लास के बच्चों
का प्रवेश लिया जा रहा है। ग्रीष्मावकाश के
बाद विद्यालयों का सुनसान प्रांगण विद्यार्थियों, अध्यापकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से गुलजार हो
गया। नवीन शिक्षण सत्र्ाारम्भ होने के साथ विभिन्न पुस्तक व्यवसायियों ने विभिन्न कक्षाओं
की पाठ्य पुस्तकों, अभ्यास पुस्तिकाओं तथा स्टेशनरी से अपनी दुकानों को सुसज्जित कर लिया है। कुछ दुकानों
के एजेन्ट भी विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के यहां दौड़ धूपकर कमीशन का प्रलोभन देकर अपनी दुकान से उक्त सामानों की खेप पहुंचाने
की गुणा-गणित में मसरूप दिखाई दे रहे हैं।
सरकारी प्राथमिक व्यवस्था की बदतर स्थिति के कारण मांटेसरी स्कूलों में लोग बच्चों
को शिक्षा दिलाना ज्यादा बेहतर मान रहे हैं। भले ही उसके लिए उन्हे अधिक रूपये खर्च
करने पड़े। नगरीय ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र्ाों में भी नर्सरी स्कूल जगह-जगह खुल गये
हैं जहां इण्टर मीडियट व स्नातक पास अध्यापक और अध्यापिकाओं को पठन पाठन का जिम्मा
सौपा गया है। ये अप्रशिक्षित शिक्षक बच्चों को कितनी बेहतर शिक्षा दे सकते हैं इसका
अंदाजा लगाया जा सकता है। मंहगी शिक्षा होने के कारण गरीबों के ही बच्चे प्राइमरी स्कूलों
में जा रहे हैं। सरकार भले ही बच्चों को भोजन,ड्रेस तथा अन्य सुविधायें तथा अध्यापकों को अच्छा खासा
धन वेतन पर खर्च पर करती हो लेकिन शिक्षा के स्तर में सुधार नाम की कोई चीज नहीं दिखाई
देती।

