मक्का हादसा में मरने वाले 14 भारतीयों की ये है लिस्ट
https://husainijnp.blogspot.com/2015/09/14.html
मीना। सउदी अरब में हज के दौरान गुरुवार को मची भगदड़ में 717 लोग मारे गए जबकि 860 से अधिक घायल हुए। मारे गए लोगों में 14 भारतीय शामिल हैं। इनमें से 9 गुजरात के हज यात्री हैं। जबकि दो तमिलनाडु, दो झारखंड और एक महाराष्ट्र के हैं। दुर्घटना उस समय घटी, जब प्रतीकात्मक रूप से शैतान को पत्थर मारने के लिए जा रहे लोगों की भीड़ में भगदड़ मच गई। सउदी अरब में हज के दौरान हुई अब तक की यह दूसरी सबसे भीषण दुर्घटना है।
सउदी अरब में गुरुवार को हज के दौरान मची भगदड़ में मरने वाले भारतीयों के नामों की सूची इस प्रकार है। शमशुद्दीन मोहम्मद इब्राहिम (तमिलनाडु), मोहिद्दीन पित्चल (तमिलनाडु), मोहम्मद रूस्तम अली (झारखंड), निजाउल हक (झारखंड), सलीम यूसुफ शेख (महाराष्ट्र), मोहम्मद हनीफ हसन (गुजरात), मोहम्मद मदीनाबीबी (गुजरात), दीवान ऐयुब्शा बफैसाह (गुजरात), दीवान जुबेदाबीबी ऐयुब्शा (गुजरात), सोदा रहमत कसम (गुजरात), बेतरा फातमाबेन करीम (गुजरात), बोलिम हवबई इशाक (गुजरात), नागौरी जोहराबीबी (गुजरात), नागौरी रूखसाना मोहम्मद इशाक (गुजरात)।
जबकि घायलों में 13 भारतीय हज यात्री शामिल हैं। घायल 13 भारतीयों में दो जम्मू-कश्मीर से, दो पश्चिम बंगाल से, गुजरात, बिहार, उड़ीसा, यूपी, केरला, महाराष्ट्र, लक्ष्यद्वीप, असम और राजस्थान से एक-एक घायल है। घायलों को मक्का और आसपास के क्षेत्रों के अस्पतालों में भर्ती कराया गया हैं।
मक्का के आपातकालीन नंबर इस प्रकार हैं:- 00966125458000, 00966125496000, सउदी अरब में जायरीनों के लिए टोल फ्री नंबर है:- 8002477786 ।