मिना त्रासदी के लिए सऊदी नरेश के बेटे का क़ाफ़िला ज़िम्मेदार !
https://husainijnp.blogspot.com/2015/09/blog-post_68.html
सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ अल सऊद के पुत्र व युद्ध मंत्री मोहम्मद बिन सलमान का क़ाफ़िला मिना में हुई त्रासदी का एक कारण बताया जा रहा है।
समाचार पत्र अल-दियार की रिपोर्ट के मुताबिक़, गुरुवार को पवित्र नगर मक्का के निकट मिना में प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की उपस्थिति के कारण कई रास्ते बंद कर दिए गए, जिसके कारण हाजियों की बड़ी संख्या केवल तीन रास्तों के इस्तेमाल के लिए मजबूर थी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि मक्का से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित मिना के विशाल मैदान में हाजियों की बड़ी संख्या उपस्थित थी, इसी दौरान गुरुवार की सुबह मोहम्मद बिन सलमान एक बड़े क़ाफ़िले के साथ वहां पहुंच गए।
रिपोर्ट के मुताबिक़, सऊदी युद्ध मंत्री के काफ़िले में 200 सैनिक और 150 पुलिस अधिकारी शामिल थे।
सऊदी राजकुमार और उनके इतने बड़े क़ाफ़िले की उपस्थिति के कारण, हाजियों को अपना रास्ता बदलने पर मजबूर होना पड़ा, जिसके बाद अफ़रा-तरफ़ी फैल गई और भगदड़ मच गई।
लेबनान से प्रकाशित होने वाले अख़बार की रिपोर्ट के मुताबिक़, घटना के बाद, सलमान और उनका क़ाफ़िला तुरंत वहां से चला गया।
सऊदी अधिकारियों ने काफ़ी प्रयास है कि मिना में सलमान के क़ाफ़िले की उपस्थिति की ख़बर मीडिया में न आने पाए।
सऊदी स्वास्थ्य मंत्री ने इस त्रासदी के लिए ख़ुद हाजियों को ज़िम्मेदार ठहराया है। ख़ालिद अल-फ़लीह का कहना है कि अगर हाजियों ने दिशा निर्देशों का पालन किया होता तो इस तरह की त्रासदी से बचा जा सकता था ।