aajtaktimes

इराक़ः आतंकियों ने पत्रकार सहित 24 को भूना

इराक़ में आतंकी संगठन आईएसआईएल ने एक अन्य घिनौना अपराध करते हुए उत्तरी भाग में 24 आम नागरिकों की हत्या कर दी।
सूमरिया न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी संगठन आईएसआईएल ने मूसिल सिटी में एक पत्रकार सहित 24 नागरिकों की सबके सामने हत्या कर दी और उनके शवों को चौराहे पर लटका दिया।
दूसरी ओर नैनवा प्रांत के एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि आईएसआईएल के आतंकियों ने मूसिल के समा चैनल के कैमरा मैन क़हतान सलमान को बिना कारण बताए गोलियों से भून दिया।
वियना में अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार संस्था ने शनिवार को एक बयान में कहा है कि आतंकी संगठन आईएसआईएल ने वर्ष 2015 के आरंभ से अब तक 61 पत्रकारों की हत्या की है जिनमें 13 इराक़ी पत्रकार शामिल हैं।
शनिवा को इराक़ के स्थानीय सूत्रों ने बताया कि आतंकी संगठन आईएसआईएल ने हवीजा क्षेत्र में करकूक की 10 मस्जिदों के इमामों का इस लिए अपहरण कर लिया किया उन्होंने आतंकियों का आदेश मानने से इंकार कर दिया था।
आतंकी संगठन आईएसआईएल इससे पहले नैनवा प्रांत, करकूक और सलाहुद्दीन के कई इमामों का अपहरण कर के उनकी हत्या कर चुका है।

Related

World 6623401386981835678

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item