aajtaktimes

दांत की बीमारी पर हर साल खर्च होते हैं 44.2 अरब डॉलर

न्यू यॉर्क। आपको जानकर हैरानी होगी कि मुंह की बीमारियों से निजात दुनिया को महत्वपूर्ण आर्थिक लाभ दे सकता है। अमेरिकन एसोसिएशंस फॉर डेंटल रिसर्च (एएडीआर) और इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ डेंटल रिसर्च (आईएएआर) के मुताबिक दांत से संबंधित बीमारियों पर हर साल पूरी दुनिया में 44.2 अरब डॉलर का खर्च होता है। जर्मनी की हेडेलबर्ग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं स्टीफन लिस्टल और उनके सहयोगियों ने अध्ययन से अनुमान लगाया कि दंतरोगों के इलाज पर सीधे तौर पर विश्वभर में 29.8 अरब का खर्च होता है, जो कि वैश्विक स्वास्थ्य खर्च का 4.6 फीसदी है।
दंत रोगों के कारण विश्वभर में परोक्ष लागत 14.4 अरब डॉलर आंकी गई। दंतरोग के उपचार के खर्च के अतिरिक्त कई अन्य खर्चों पर भी गौर करना जरूरी है, खासतौर पर दांत में दर्द के कारण काम से अनुपस्थित होने के कारण उत्पादकता में कमी से हाने वाला नुकसान | आईएडीआर के पूर्व अध्यक्ष टिमोथी डे रॉयन के मुताबिक, इस अध्ययन से शोधकर्ताओं ने संदेश दिया है कि हमें दंत रोगों के इलाज की लागत निकालते वक्त दंत रोगों के कारण काम और स्कूल से अनुपस्थिति और जीवन की गुणवत्ता के परिप्रेक्ष्य को भी जोड़ने की जरूरत है। यह अध्ययन शोध पत्रिका 'जर्नल ऑफ डेंटल रिसर्च' के ताजा अंक में प्रकाशित हुआ है |

Related

World 2980601752757088898

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item