aajtaktimes

भैंस की चोरी को लेकर भिड़े कांग्रेस और TDP कार्यकर्ता, 2 की मौत

कुर्नूल। आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले के मुनिमदुगू गांव में भैंस की चोरी से संबंधित मुद्दे को लेकर सत्तारूढ़ तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) और विपक्षी कांग्रेस के बीच संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गई। कुर्नूल के पुलिस अधीक्षक ए रवि कृष्णा ने कहा कि दोनों पीड़ितों के बीच भैंस की चोरी को लेकर एक पुराने मामले को झगड़ा हुआ था।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतकों में से एक नासिर बाशा सत्तारूढ़ टीडीपी से जुड़ा हुआ था जबकि के स्वामी संघर्ष के बाद पास में ही मृत पाया गया। के स्वामी कांग्रेस का कार्यकर्ता बताया जाता है। दोनों पीड़ित अलग-अलग समुदाय के हैं |

Related

news 6451789612184522810

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item