aajtaktimes

बीमार नानी से मिलने राहुल गांधी गए अमेरिका, 5 दिन बाद लौटेंगे स्वदेश

नई दिल्ली। बिहार चुनाव के प्रचार में जुटे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अचानक संक्षिप्त निजी यात्रा पर अमेरिका रवाना हो गये हैं। बताया जा रहा कि राहुल वहां अपनी बीमार नानी से मिलने गए हैं। उनकी यह यात्रा 5 दिन की है। 5 दिन बाद वे स्वदेश लौट आएंगे। राहुल के अचानक विदेश जाने पर तमाम अफवाहें भी उड़ने लगी थी।
इससे पहले दोपहर में कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुलजी संक्षिप्त निजी यात्रा पर विदेश भ्रमण पर गए हैं और वह जल्द लौटेंगे। हम सभी अफवाहों को खारिज करते हैं। वह पार्टी के बिहार प्रचार अभियान को और साथ ही देश के बाकी हिस्सों में पार्टी का नेतृत्व करना जारी रखेंगे।
कांग्रेस ब्रीफिंग के दौरान उनसे पूछा गया था कि क्या राहुल गांधी आज लंदन रवाना हुए हैं और क्या इसका मतलब है कि वह एक बार फिर लंबी छुट्टी पर गये हैं। इस साल के शुरू में जब संसद का बजट सत्र शुरू हुआ था, तब राहुल गांधी 56 दिन की छुट्टी पर विदेश गये थे। इसको लेकर राजनीतिक हलकों में तरह तरह की अटकलें लगायी गयी थी ।

Related

World 810713148198539042

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item