'गे बताकर IS ने 10 युवकों को सरेआम मार डाला'
https://husainijnp.blogspot.com/2015/09/is-10.html
बेरुत। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) ने गे (समलैंगिक) बताकर 10 लोगों की हत्या कर दी। मॉनिटरिंग ग्रुप ने बताया कि सेंट्रल और नॉर्दर्न सीरिया में IS ने इन हत्याओं को अंजाम दिया। जिन लोगों की गे बताकर हत्या की गई उनमें 9 पुरुष और 1 लड़का शामिल है।
सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि जिहादियों ने होमोसेक्शुअल का आरोप लगाकर सेंट्रल सीरिया के रासतान में 7 लोगों की हत्या की। नॉर्दर्न क्षेत्र के अलेप्पो में IS ने इसी वजह से 2 आदमियों और 1 लड़के को मार दिया।
जानकारी मिली कि यह हत्याएं सार्वजनिक तौर पर की गईं, लेकिन IS फाइटर्स ने उन कैमरों को बर्बाद कर दिया जिनसे इसे फिल्माया गया था।
इराक और सीरिया के अपने क्षेत्र में, IS अपने कानून लागू करने के लिए इन बर्बर हत्याओं को अंजाम दे रही है।
बीते मामलों में, IS ने होमोसेक्शुअल होने पर युवकों का सिर भी कलम किया है और आंख पर पट्टी बांधकर उन्हें इमारत से नीचे भी फेंका है।
मॉनिटरिंग ग्रुप के मुताबिक, जून 2014 में खिलाफत शुरू करने के बाद से IS ने तीन हजार से ज्यादा लोगों की हत्याएं की हैं जिनमें कम से कम 1800 आम नागरिक थे ।